जनसभा के दौरान हार्दिक पटेल को एक शख्स ने मारा थप्पड़

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

नई दिल्ली, 19अप्रैल। कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को गुजरात के सुरेंद्रनगर में जनसभा के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। यह घटना उस समय घटी जब वह बलदाणा गांव में रैली कर रहे थे। घटना के बाद हार्दिक ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा उन्हें मरवाने की कोशिश कर रही है लेकिन उन्हें नहीं पता कि मैं किसी से भी डरने वाला नहीं हूं। शख्स के खिलाफ हार्दिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जब पटेल रैली को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान एक शख्स मंच पर चढ़ा और उसने कांग्रेस नेता को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। समर्थकों ने शख्स को इतना पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *