बड़ावदा पुलिस ने 102 पेटी अवैध देशी शराब पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,15अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले के बड़ावदा थाना पुलिस ने रविवार- सोमवार की रात दरमियान 2 बजे मुखबिर से मिली जानकारी पर 102 पेटी देशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली की खाचरोद तहसील के ग्राम सकतखेड़ी-लिम्बोदिया मार्ग पर उकारलाल पिता बापूलाल निवासी सकतखेड़ी अपने भतीजे रामसिंह पिता राजाराम निवासी सकतखेड़ी अवैध देशी शराब ले जा रहे है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देश पर बडावदा पुलिस ने दिश दी । थाना प्रभारी के साथ सउनि मो अय्यूब खान, सउनि के एल दायमा ,आरक्षक जितेन्द्र प्रशाद, सांवलिया पाटीदार ,भोमसिंह व आरक्षक दशरथ पाटीदार ने मुखबीर के बताए स्थान पर रात्री में दबिश दी जिसमें मोके से दो आरोपी में से एक आरोपी उकारलाल अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला। रामसिंह को पकड़ कर 6 पेटी देशी अवेध शराब मोके से जब्त की गई।पकड़े आरोपी से और पूछताछ पर धुलसिंह पिता दरियावसिंह निवासी सकतखेड़ी के खेत की टापरी से भारी मात्रा में 96 पेटी शराब का होना बताया।जिसे रामसिंह की निशानदेही पर टापरी से जब्त की गई।पकड़ी गई देशी अवेध शराब की कीमत करीब तीन लाख पचास हजार बताई जा रही है आरोपी रामसिंह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 76/19-34(2) आबकारी अधिनियम में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *