भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज प्रदेश में करेंगे चुनावी सभाएं

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

भोपाल, 23 अप्रैल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. राहुल गांधी की शहडोल और जबलपुर के सिहोरा में चुनाव सभा है. अमित शाह छतरपुर के राजनगर में सभा करेंगे. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज रायसेन में बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के समर्थन में प्रचार करेंगी.
मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है. सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट वगैरह में पहले चरण में वोट डाले जाएंगे. कांग्रेस और बीजेपी अध्यक्ष उन्हीं इलाकों में प्रचार के लिए आ रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव प्रचार की शुरुआत शहडोल से होगी.यहां उनके साथ सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे.
राहुल गांधी की दूसरी सभा शाम पांच बजे जबलपुर के सिहोरा में है.सिहोरा विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है. राहुल गांधी की कोशिश बीजेपी के माहौल वाली इस सीट पर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की है.जबलपुर सीट से कांग्रेस ने जाने माने वकील और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को प्रत्याशी बनाया है. राहुल गांधी के साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ भी यहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी आज मध्य प्रदेश आ रहे हैं. उनकी छतरपुर के राजनगर में सभा है.विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रायसेन दौरे पर रहेंगी. वो यहां रायसेन में बीजेपी उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के समर्थन में सभा करेंगी.अमित शाह छतरपुर के राजनगर में दोपहर 3.30 बजे राजनगर के सती की मढिया में और फिर टीकमगढ़-खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दिल्ली से विशेष विमान से सुबह 10 बजे भोपाल पहुंचेगी दोपहर 1.30 बजे रायसेन में रमाकांत भार्गव की नामांकन रैली में शामिल होंगी और फिर सभा करेंगी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *