मां के सामने ही तालाब में नहाने के दौरान युवक डूबा, गोताखोर और ग्रामीण कर रहे तलाश

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,30अप्रैल(खबरबाबा.काम)।जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम इमलीपाड़ा कला में केसरिया कुंड तालाब में नहाते समय एक युवक उसमें डूब गया। घटना के दौरान तालाब किनारे उसकी मां भी मौजूद थी, जिसके सामने ही गहराई में जाकर वह डूब गया। मां ने गांव वालों को मदद के लिए बुलाया लेकिन युवक नहीं मिला । तालाब में युवक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार युवक शिवा पिता कोदर 40 वर्ष निवासी ग्राम इम्लिपाड़ा घर के पास ही केसरिया कुंड तालाब में नहा रहा था। तालाब के किनारे पर युवक की माँ भी मौजूद थी। मां ने जब उसे वापस जाने के लिए बुलाया तो युवक तालाब के उस किनारे से इस किनारे आ रहा था। तभी अचानक अधिक गहराई में जाने पर युवक डूब गया । माँ ने बेटे के छटपटाते ही ग्रामीणों को बुलाया लेकिन गांव वालों द्वारा तालाब में ढूढने पर भी वह नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी आनंद भाभोर, तहसीलदार रमेश मसारे दल के साथ मौके पर पहुचे तथा ग्रामीणों की मदद से युवक को तालाब में तलाशने की कोशिश की। पानी ज्यादा होने और अंदर दलदल होने से दोपहर बाद तक भी युवक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा सूचना देने के बाद गोताखोरों का दल भी बाजना पहुंचा हैं जिसके द्वारा तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *