मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को बालाघाट लोकसभा में तीन स्थानों पर करेंगे चुनावी सभाएं

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल,16अप्रैल। जैसे-जैसे चुनावी समर आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे नेताओं ने भी अपना प्रचार तेज कर दिया है।आज मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ तीन स्थानों पर सभाएं लेंगे। कमलनाथ 16 अप्रैल को बालाघाट लोकसभा में तूफानी प्रचार में जुटेंगे।
कांग्रेस के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री कमलनाथ 16 अप्रैल को बालाघाट लोकसभा में करेंगे। कमलनाथ बालाघाट में कांग्रेस प्रत्याशी मधु भगत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सीएम की बालाघाट में वारासिवनी, बालाघाट की हट्टा और सिवनी के घनसौर में चुनावी सभा होगी। ये तीनों वो इलाकें है जहां 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।
बालाघाट में बीजेपी के गौरीशंकर बिसेन विधायक है तो सिवनी में दिनेश राय मुनमुन और वारासिवनी से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने जीत हासिल की थी।कमलनाथ की कोशिश है कि बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाई जा सके और यहीं कारण है कि कमलनाथ बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।
(फोटो-फाइल सांकेतिक)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *