लोकसभा चुनाव: आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, जबलपुर और सीधी में करेंगे चुनावी सभाएं

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल, 26 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का चुनाव प्रचार जोर-शोर से शुरू हो गया है .प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं. वो जबलपुर और सीधी के दौरे पर रहेंगे.
पीएम मोदी यहां पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करेंगे. दोनों जगह मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 29 अप्रैल को मतदान है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां शुक्रवार को दो सभाओं को संबोधित करेंगे. उनकी जबलपुर और सीधी में सभा होनी है.
एमपी में पीएम मोदी इस बार सीधी से अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे. दोपहर दो बजे उनकी सीधी में सभा है. उसके बाद शाम 4 बजे वो जबलपुर आ जाएंगे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *