लोकसभा चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की, जानिए रतलाम लोकसभा सीट पर कौन होगा भाजपा उम्मीदवार

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल, 14अप्रैल। रतलाम सीट पर भाजपा उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलें समाप्त हो गई है .भाजपा ने रविवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है. इसमें मध्य प्रदेश से तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है.
झाबुआ विधायक जी.एस. डामोर रतलाम सीट से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार होंगे. बीडी शर्मा को खजुराहो सीट से टिकट दिया गया है. धार से छतर सिंह दरबार को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है. इस प्रकार कुल मिलाकर बीजेपी ने मध्य प्रदेश के 24 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो गया है. अभी भोपाल और इंदौर सहित पांच सीट पर प्रत्याशी का ऐलान नहीं हुआ है.
जी.एस. डामोर विधानसभा चुनाव में सांसद कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को हराकर विधायक बने थे. अब लोकसभा चुनाव में उनका मुकाबला कांतिलाल भूरिया से होगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *