लोकसभा चुनाव: MP के लिए कांग्रेस ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, इंदौर, गुना और ग्वालियर सीटों पर अभी भी इंतजार

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

नई दिल्ली, 4अप्रैल। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए 12 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है. कांग्रेस की ओर छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ प्रत्याशी होंगे. इस सूची में कुल प्रत्याशियों के 12 नामों की घोषणा की गई है, कांग्रेस की तरफ से कुल मिलाकर 21 प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है.
छिंदवाड़ा से नकुलनाथ
सागर से प्रभू सिंह ठाकुर
दमोह से प्रताप सिंह लोधी
सतना से राजा राम त्रिपाठी
रीवा से सिद्धार्थ तिवारी
सीधी से अजय सिंह राहुल
जबलपुर से विवेक तन्खा
मंडला से कमल मरावी
देवास से पहलाद टिपानिया
उज्जैन से बाबूलाल मालवीय
खरगोन से गोविंद मुजाल्दा
खंडवा से अरुण यादव
हालांकि अभी इंदौर, गुना और ग्वालियर जैसी हाई प्रोफाइल सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है. इन सीटों पर बीजेपी ने भी अपना उम्मीदवार नहीं घोषित किया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *