शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

लखनऊ। भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर सपा प्रमुख अखिलेख यादव की पत्नी डिंपल यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। खबर है कि पूनम सिन्हा लखनऊ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ महागठबंधन की उम्मीदवार बनाई जा सकती है।

6 अप्रैल को ही शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली थी। वे खुद पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे है। सिन्हा परिवार के समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं से भी अच्छे ताल्लुकात रहे है। उम्मीद जताई जा रही है कि पूनम सिन्हा को लखनऊ में राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। लखनऊ सेंट्रल में कायस्थ समाज का बड़ा प्रभाव होने के कारण भी पूनम सिन्हा को उम्मीदवार बनाने की चर्चा ने जोर पकड़ा है। लखनऊ में 6 मई को मतदान होना है और 18 अप्रैल यहां नामांकन की आखिरी तारीख है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *