साध्वी प्रज्ञा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पूर्व सोमवार को किया नामांकन दाखिल

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
भोपाल,22 अप्रैल। भोपाल लोकसभा सीट से अपनी उम्मीद्वारी तय होने के बाद से ही अपने बयानों को लेकर चर्चित साध्वी प्रज्ञा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पूर्व सोमवार को अचानक नामांकन जमा करा दिया।
बताया जा रहा है कि मुहर्त को देखते हुए भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया ह। इस दौरान पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, मौजूदा सांसद आलोक संजर और राघवेंद्र शर्मा भी मौजूद थ। दरअसल, साध्वी प्रज्ञा को 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल करना है, लेकिन शुभ मुहूर्त होने के कारण उन्होंने एक दिन पहले ही नामांकन दाखिल कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह 23 अप्रैल को भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोड शो करेगी और बी फार्म जमा कराने कलेक्टोरेट जाएगी।
(फोटो-सोशल मीडिया)
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *