सीएम के ओएसडी के यहां आयकर विभाग की कार्रवाई ,अब तक 9 करोड रुपए बरामद होने की सूचना। 3 राज्यों के 50 ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारी कर रहे हैं जांच

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

नई दिल्ली,7अप्रैल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सचिव और पूर्व पुलिस अधिकारी प्रवीण कक्कड़ के इंदौर स्थित घर और सलाहकार राजेंद्र कुमार मिगलानी के दिल्ली स्थित आवास पर रविवार तड़के आयकर विभाग ने कार्रवाई की. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली, भोपाल, इंदौर और गोवा स्थित 50 ठिकानों पर की गई कार्रवाई में अब तक नौ करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं. हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
रविवार सुबह इंदौर के विजय नगर स्थित उनके घर में आयकर विभाग की अलग-अलग टीम ने कार्रवाई की है. इसके अलावा बीसीएम हाइट्स स्थित ऑफिस, शालीमार टाउनशिप और जलसा गार्डन पर भी अधिकारियों ने कार्रवाई की है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम सुबह 3 बजे उनके घर पहुंची. टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे, जो कक्कड़ के आवास की तलाशी ले रहे हैं.
बता दें कि प्रवीण कक्कड़ कांग्रेस के करीबी माने जाते हैं. एमपी विधानसभा चुनाव के दौरान वे कांग्रेस के वॉर रूम के प्रभारी थे. उन्हें पुलिस सेवा में रहते हुए सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है. वे 2004 से 2011 तक केंद्रीय मंत्री रहे कांतिलाल भूरिया के विशेष कर्तव्यस्थ भी रह चुके है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *