20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान जारी, जाने दोपहर 3:00 बजे तक कहां कितनी वोटिंग हुई

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

11अप्रैल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर कुल 50.86 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि उत्तराखंड में 46.59 फीसदी मतदान हुआ। लक्ष्यद्वीप में सबसे ज्यादा 51.25 फीसदी वोटिंग हुई। मणिपुर में तीन बजे तक 68.90 फीसदी मतदान हुआ। मिजोरम में 55.20 फीसदी एवं त्रिपुरा में 68.65 फीसदी मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल में दोपहर तीन बजे तक 69.94 फीसदी वोटिंग हुई।
वहीं, नागालैंड में 68 फीसदी एवं तेलंगाना में 48.95 फीसदी मतदान हुआ है। असम में 59.5 फीसदी एवं मेघालय में 55 फीसदी मतदान हुआ है। महाराष्ट्र में 46.13 फीसदी मतदान हुआ है।
तीन बजे तक यूपी की आठ सीटों में मतदान
सहारनपुर में दोपहर तीन बजे तक 54.18 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, कैराना में 52.40 फीसदी एवं मुजफ्फरनगर में 50.60 फीसदी वोटिंग हुई। बिजनौर में 50.80 फीसदी और मेरठ में 51 फीसदी मतदान हुआ। बागपत में 51.20 फीसदी एवं गाजियाबाद में 47 फीसदी वोटिंग हुई। गौतम बुद्ध नगर में 49.72 फीसदी मतदान हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *