ग्वालियर के समीप सड़क हादसा,एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

ग्वालियर,11मई। ग्वालियर के नजदीक एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। परिवार डबरा का निवासी है। ये लोग वैन में सवार थे और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। दो ट्रकों के बीच इनकी वैन फंसकर चकनाचूर हो गई।
हादसा, आगरा-झांसी हाइवे पर मुरार थाना क्षेत्र के मेहरा टोल नाके के पास हुआ। फिलहाल मृतकों के नामों का खुलासा नहीं हो सका है। हादसे में 2 लोग घायल भी है, जिन्हें ग्वालियर अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दो ट्रकों के बीच आकर वैन पूरी तरह से पिचक गई। भीतर बैठे लोगों को राहगिरों व बचावकर्मियों ने बमुश्किल बाहर निकाला। मरने वालों में 3 बच्चियां व 2 महिलाएं भी शामिल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *