पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, किया यह ट्वीट

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

नई दिल्ली,21 मई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी , यूपीए चेयपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 28वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके स्मारक वीरभूमि जाकर श्रद्धांजलि दी.
गांधी परिवार के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और अन्य पार्टी नेता भी वीरभूमि पर मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि.’
(साभार-एनडीटीवी)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *