बंद के आव्हान पर पुलिस अलर्ट, पुलिस की मोजूदगी में निकली रैली, शहर में पुलिस बल तैनात

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,30मई(खबरबाबा.काम)। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ हुए लाठीचार्ज के विरोध में हिन्दू संगठन के नेताओं द्वारा शुक्रवार को बंद का आव्हान किया गया। जिसका मिला जुला असर देखने को मिला। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस की मोजूदगी मे बंद का आव्हान करने के लिए रैली निकाली गई। स्थिति पुरी तरह सामान्य है।

गौरतलब है कि बुधवार रात विएचपी के नेता गोरक्षा प्रमुख बलवंत गोयल को मोबाइल पर एक युवक द्वारा फोन कर धमकाने को लेकर मामला गरमाया था। जिसमें हिन्दू संगठन के कई नेता इकटठा होकर दो बत्ती थाने के अलावा दिनदयाल नगर थाने पर अपना विरोध दर्ज कराने गए थे। आरोप है कि जहां पर पुलिस ने हंगामा करने पर उन्हे तितर बीतर करने के लिए लाठी चार्ज किया गया । जिसके चलते हिन्दू संगठन के नेता बलवंत गोयल, मनोज सारगवंशी, गोरव शर्मा आदि को चोटे लगी। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार शाम को हिन्दू संगठन के नेताओं ने एक रैली निकालकर एक बंद का आव्हान किया था ,जिसके चलते पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई ओर शुक्रवार को चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। वहीं बाहर से भी पुलिस बल को बुलाया गया। आज सुबह हिन्दू संगठन के नेताओं ने बंद कराने के लिए विरोध स्वरूप वाहन रैली निकाली । इस दौरान पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही ओर वाहन रेली के आगे पीछे चलती रही,ताकि कानून व्यवस्था को लेकर किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *