रात में पत्नी की आंख खुली तो पति फांसी के फंदे पर झूलता मिला।बैंक अधिकारी की गाड़ी का कांच तोड़कर नगदी और दस्तावेज चोरी। पढ़िए जिले के अपराध समाचार

indresh98kumar@gmail.com
5 Min Read

रतलाम,14मई(खबरबाबा.काम)। बिलपांक थाने के ग्राम चौराना में अज्ञात कारणो के चलते एक व्यक्ति अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झुल गया ओर पत्नी को कानो कान पता नही चला। सुबह मृतक को शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रो के मुताबिक ग्राम चौराना निवासी अर्जुन पिता बंसीलाल मोगिया रात में खाना खाकर टीवी देख रहा था ओर पत्नी भूराबाई बच्चो के साथ सो गई थी। रात में जब उसकी नींद खुली तो पति अर्जुन घर में फांसी के फंदे पर झुला हुआ था। तुरंत भूरी बाई ने रस्सी काटकर पति को नीचे उतारा ओर परिजनों को सूचना दी। रात में मृतक का छोटा भाई पवन कुमार घर पहुंचा ओर सुबह परिजनों के साथ अर्जुन को मृ़त अवस्था में शासकीय जिला अस्पताल में लाए। बिलपांक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बैंक अधिकारी के वाहन का कांच तोड़कर नगदी और दस्तावेज चोरी
रतलाम, स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के सामने स्थित पार्किंग में रखी एक बैंक अधिकारी की कार को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया दिया ओर बदमाशों ने उसमें रखे दस्तावेजो के साथ हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
स्टेशन रोड थाना पुलिस के मुताबिक एचडीएफसी बैंक के डीपी मैनेजर गोपाल पिता प्रहलाद खांडेकर निवासी राजीव नगर ने अपनी कार को बैंक के सामने स्थित पार्किंग स्थल पर रखी थी। शाम को वे अपनी बैंक का कार्य निपटाने के बाद घर जाने लगे तो उनकी कार का कांच फुटा हुआ था। कार की तलाशी ली तो पता चला कि अज्ञात बदमाश ने कार का कांच फोडकर जरूरी दस्तावेज ओर 10 से 12 हजार रूपये नगदी चुरा ले गए। श्री खांडेकर ने इसकी शिकायत स्टेशन रोड थाने में दर्ज कराई। पुलिस इस मामले में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फॅुटेज को खंगालन में लगी है ताकि बदमाश को शीघ्र पकड़ा जा सके। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर बदमाश ने चोरी किया मोबाइल
रतलाम। राम रहीम नगर में रहने वाले एक परिवार की महिलाए रमजान माह की इबादत कर रही थी ,तभी अज्ञात बदमाश मकान में घुस गया ओर घर में रखा एक मोबाइल उठाकर भाग निकला। दिनदयाल नगर थाना पुलिस के मुताबिक राम रहीम निवासी अब्दुल इसरार पिता अब्दुल लतीफ सब्जी बेचने गया था ओर घर पर उनकी पत्नी ओर बहु थी। दोनो सास बहु रमजान माह की इबादत कर रही थी उस दौरान खुले दरवाजे का फायदा उठाकर एक बदमाश घर में चोरी की नियत से घुसा ओर नगदी ना मिलने पर वह एक सेमसंग कंपनी का मोबाइल चुराकर भाग निकला। दिनदयाल नगर थाना पुलिस ने अब्दुल इसरार की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धारा 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
———–
बिजली पोल पर लगाए झंडे, बना प्रकरण
रतलाम। बिजली के पोल पर राजनीतिक पार्टी के झंडे लगाने पर पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस के मुताबिक बंजली आम सभा के पास लगे विद्युत पोल पर किसी ने भाजपा के 8 झंडे बिना अनुमति के लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया। जब एफएसटी की टीम के रामस्वरूप यादव को इसकी सूचना लगी तो उन्होने तुरंत झंडे को बरामद किया ओर औद्योगिक थाना क्षेत्र में अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया।
————-
पाईजन खाने से अधेड़ की मौत
रतलाम। ग्राम धराड़ निवासी एक अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते पायजन खा लिया था। गंभीर अवस्था में उसे शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन मंगलवार की तड़के उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल सूत्रो के मुताबिक धराड़ निवासी 50 वर्षीय रणछोड पति फकीरचंद देवड़ा ने अज्ञात कारणों के चलते पायजन खा लिया था। गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार की तडके उपचार के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया। बिलपांक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।j

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *