श्री कालिका माता बगीचे में स्थित म्यूजिकल फाउंटेन पर गाना नही बजाना निगम कर्मी को पड़ा महंगा,युवको ने कर दी जोरदार पिटाई,घायल निगमकर्मी अस्पताल में भर्ती

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,29मई(खबरबाबा.काम)। कालिका माता उद्यान में लगे म्यूज़िकल फाउंटेन पर गाना बजाने की बात को लेकर कुछ युवकों ने तैनान नगर निगम कर्मचारी के साथ मारपीट की । मारपीट से निगम कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है। कालिका माता उद्यान में लगे फाउंटेन पर नगर निगम का कर्मचारी रूपेश तैनात था। अचानक फॉउंटेंन में संगीत बजना बन्द हो गया। इसको लेकर वहां मौजूद कुछ युवक आये। इन युवको ने निगम के कर्मचारी से गाना बजाने को कहा। निगम कर्मचारी ने कुछ तकनीकी खराबी आने की बात कही। युवक इससे भड़क गए। युवको ने निगम कर्मचारी से विवाद करते हुए उसकी जोरदार पिटाई कर दी।
मारपीट कर युवक भाग गए। घायल निगम कर्मचारी को अन्य लोग इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाये। जहा उसे भर्ती किया गया। घायल कर्मचारी रूपेश ने बताया कि उसके साथ शुभम, अनुराग ओर कुछ अन्य युवको ने बेस्बाल , चाकू से मारपीट की। इन युवको ने गाना बजाने को कहा लेकिन फॉउंटेन का एक तार टूट जाने से गाना बन्द हो गया था। लेकिन ये युवक नही माने ओर मारपीट करने लगे।
इस मामले में स्टेशन रोड पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुच कर घायल से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने निगम कर्मचारी की रिपोर्ट पर युवको के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *