रतलाम,14जून(खबरबाबा.काम)। पर्यावरण संरक्षण को लेकर रतलाम पुलिस विभाग आगे आया है. इसके तहत रतलाम पुलिस विभाग द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान शुरू किया जा रहा है.
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पौधरोपण अभियान शुरू किया जा रहा है. जिसके तहत फिलहाल पांच हजार पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है .यह पौधे डीआईजी कार्यालय परिसर ,नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, पुलिस लाइन ,जिले के सभी थानों एवं पुलिस चौकी सहित पुलिस विभाग से जुड़े अन्य कार्यालयों में रोपित किए जाएंगे.वहीं इनकी पूरी तरह देखभाल भी की जाएगी.
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर और कुछ स्थानों में तो पौधरोपण के लिए गड्ढे करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है.जल्द ही पुलिस विभाग के सभी परिसर हरियाली से आच्छादित होंगे. एसपी गौरव तिवारी ने आम जनता से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और जल संरक्षण की अपील की है.
अभियान:रतलाम पुलिस लगाएगी पांच हजार पौधे।डीआईजी ऑफिस,एसपी ऑफिस, पुलिस लाइन,पुलिस थाने एवं चौकी परिसर में होगी हरियाली
Leave a Comment



