रतलाम 04 जून 2019/दाऊदी बोहरा समाज द्वारा 4 जून को ईद का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने रतलाम स्थित बोहरा मस्जिद पहुंचकर समाज को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर अधिकारीद्वय बोहरा समाज के आमिल साहब तथा समाजजनों से भेंट करते हुए खुशियों में सम्मिलित हुए।



