कलेक्टर श्रीमती चौहान ने वृद्धाश्रम में किया वृक्षारोपण

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 25 जून 2019/जिस प्रकार से एक छोटे बच्चे को पाल पोस कर बड़ा किया जाता है, उसकी देखभाल की जाती है, उसी अनुरूप हमारे वरिष्ठ जन वृक्षों को भी बच्चा मानकर उनकी देखभाल करेंगे तो वृक्ष भी बड़े होकर छाया और फल दोनों ही प्रदान करेंगे।

उक्त विचार जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने वृद्धाश्रम विरियाखेड़ी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम में कुल 30 पौधों का पौधारोपण किया गया। जिसमें बरगद,फलदार आम, जाम, निंबू, आवला, जामुन,सीताफल, आदि पौधों का आरोपण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय दिनेश वर्मा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री अनूप मिश्रा,उपसंचालक उद्यान सत्येन्द्र तोमर, वृद्धाश्रम संचालक दशरथ उपाध्याय, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक अवध कुमार अहिरवार,वृद्धाश्रम के सभी वृद्ध जन उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *