क्षत्रिय समाज महाराणा प्रताप जयंती मनाएगा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,4जून। श्री सज्जन क्षत्रिय समाज परिषद समिति, राजपूत बोर्डिंग रतलाम में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 6 जून को महाराणा प्रताप जन्मोत्सव आयोजन में समस्त क्षत्रिय समाजजन सम्मिलित होंगे।
गत दिनों हुई बैठक में सदस्यों की सर्वसम्मति से महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति द्वारा समस्त राजपूत संगठनों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों सहित सम्मिलित होने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम 6 जून सुबह 8 बजे महलवाड़ा से चल समारोह के रूप में प्रारम्भ होकर सैलाना बस स्टैंड पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त होगा। बैठक में संस्था सचिव श्री जी जी सिंह आम्बा सहित वरिष्ठ सदस्य श्री तेजपाल सिंह राणावत, श्री नरेन्द्र सिंह डोडिया, श्री महावीर सिंह जाजली,श्री लोकेंद्र सिंह नौगांवा, श्री जयराज सिंह बेहपुर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के श्री धर्मेंद्र सिंह बागेड़ी सहित गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *