गंभीर आरोप की शिकायत मिलने पर बाजना थाना प्रभारी को एसपी ने किया निलंबित

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,6जून(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी ने बाजना थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।एसपी ने एक आवेदिका द्वारा की गई शिकायत के बाद यह कदम उठाया है।
बाजना थाना क्षेत्र क्षेत्र के ग्राम तलाईखेड़ा निवासी एक महिला ने एसपी को शिकायत कर बताया कि 25 दिन पूर्व उसकी नाबालिग लड़की को आरोपी जबरन अपने साथ ले गया था। जिसकी शिकायत बाजना थाने पर करने पर भी रिर्पोट नहीं लिखी गई।महिला ने इस मामले में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया । एसपी गौरव तिवारी में ऐसे गंभीर मामले में अपराध पंजीबद्ध ना करने और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप की शिकायत मिलने पर बाजना थाना प्रभारी आनंद भाबोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उन्हें रक्षित लाइन में अटैच कर दिया है।
(फोटो-प्रतिकात्मक)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *