चोरो ने मंदिर में पांचवी बार हाथ साफ किया ,सीसीटीवी दान राशि, एलईडी आदि सामान चोरी

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
रतलाम,27जून(खबरबाबा.काम)। नामली में पुलिस सोई रहती है ओर चोर अपने हाथो का कमाल आए दिन दिखा रहे है। अज्ञात चोरो ने बीति रात एक मंदिर को पांचवी बार निशाना बनाया ओर उसमें रखे सीसीटीवी कैमरे दान राशि सहित अन्य सामान चुरा ले गए।
नामली पुलिस सूत्रों के मुताबिक अज्ञात चोरो ने बीति रात हरदेश्वर महादेव मंदिर को निशाना बना दिया। चोर गिरोह ने चेनल गेट को काटा ओर मंदिर में प्रवेश कर गए। चोरो ने मंदिर मे लगे सीसीटीवी देख तो चोर गिरोह ने सीसीटीवी कैमरे उसकी मशीन, एलईडी के अलावा दान राशि भी चुरा ले गए। चोरी की वारदात का पता तब चला जब समिति के लीलाधर परमार सुबह करीब 6.30 बजे मंदिर पर दर्शन करने के लिए पहुंचे तो उन्होने मंदिर का चेनल गेट टूटा हुआ देखा। श्री परमार ने समिति के सदस्य दिलीप सोलंकी, श्यामलाल हेमावत आदि को बुलाया ओर उसके बाद नामली थाना पुलिस को सूूचित किया, लेकिन उसके बावजूद भी काफी देर तक पुलिस मोके पर नही पहुंची। जब टीआई श्री पाटनवाला को इसकी सूचना समिति के सदस्यो ने दी तब कही जाकर पुलिसकर्मी मोके पर पहुंचे। इस बार करीब 1 लाख का माल ले जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि नामली पुलिस सोई रहती है ओर मंदिरों को लगातार चोर निशाने पर ले रहे है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी चार बार मंदिर में चोरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक एक भी चोरी पुलिस पकड़ नही पाई है।
खेडापति हनुमान मंदिर से बाईक चोरी
रात में अज्ञात चोरो ने खेडापति हनुमान मंदिर क्षेत्र में बाईक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक अज्ञात चोरो ने सत्यनारायण कुमावत की बाईक को चुरा ले गए है। इस मामले में फरियादी द्वारा नामली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
पशु चिकित्सालय के ताले चटकाए डाक्टर का लेपटॉप ओर नगदी चोरी
ताल। अज्ञात चोरो ने बीति रात ताल स्थित पशु चिकित्सालय को निशाना बना दिया और अस्पताल में रखे डाक्टर के लेपटॉप ओर नगदी चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। ताल थाना पुलिस के मुताबिक अज्ञात चोरो ने बीति रात ताल के पशु चिकित्सालय को निशाना बना दिया। चोर गिरोह अस्पताल के पीछे से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और अस्पताल में रखे डा.विनय कुमार शाक्य का एक लेपटॉप, 1500 रूपये नगदी आदि चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
————————————-
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *