प्रभारी मंत्री सचिन यादव सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए सम्मिलित, वैवाहिक बंधन में बंधे जोड़ों को दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बाजना में 262 जोड़े बंधे विवाह के बंधन में

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम 27 जून 2019/मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जिले के बाजना में262 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव तथा विधायक श्री हर्ष विजय गहलोत भी सम्मिलित हुए, उन्होंने जोड़ों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मईड़ा,जनपद अध्यक्ष श्रीमती राम कुंवर देवदा, श्री राजेश भरावा, श्री विनोद मिश्रा, श्री शरीफ पठान, सुश्री कविता भगोरा, पूर्व विधायक श्री लाहलिंग देवदा, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, सीईओ जिला पंचायत श्री सोमेश मिश्रा,एसडीएम सैलाना सुश्री कामिनी ठाकुर आदि उपस्थित थे।

सामूहिक विवाह आयोजन में 256 जोड़ों का विवाह तथा 6 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। प्रभारी मंत्री द्वारा गायत्री परिवार के प्रमुख तथा काजी साहब का भी पुष्प हार से सम्मान किया गया।

प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में नव वर-वधुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियों के सुःखद वैवाहिक जीवन के लिए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने इस योजना में राशि की बढ़ोतरी करके प्रति विवाह 51 हजार रुपए का प्रावधान किया है। राज्य सरकार वचन की सरकार है, जनता को दिए गए वचनों को पूरा करने का काम राज्य सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ देश के इतिहास में ऐसे प्रथम मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने शपथ लेने के मात्र 1 घंटे बाद ही किसानों की कर्ज माफी जैसा ऐतिहासिक कार्य किया। अब इस अनूठी योजना के बाकि दो चरणों में शेष रह गए किसानों को भी कर्ज माफी का लाभ दिया जाएगा। किसानों की सहूलियत व खेती की लागत कम करने के लिए राज्य शासन ने बिजली के बिल को भी आधा कर दिया है। राज्य शासन नियमित रूप से समय-समय पर ऐसे जन हितेषी निर्णय लेता रहेगा।

स्थानीय विधायक श्री हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा कन्यादान योजना में राशि बढ़ोतरी के बाद बाजना क्षेत्र में यह पहला आयोजन है, जिसमें262 जोड़ें लाभ उठाकर विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की जनकल्याणकारी योजनाएं अब धरातल पर साकार हो रही है। श्री गहलोत ने नवविवाहित दंपतियों को भावी सुःखद जीवन की शुभकामनाएं दी।

इसके पूर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आयोजन की जानकारी में बताया गया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन पर शासन द्वारा 1 करोड़ 33लाख 62 हजार रूपए वहन किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा विवाह प्रमाण पत्र भी जोड़ों को वितरित किए गए। प्रभारी मंत्री के हाथों शाहिना-शाहरुख मकरानी, फरहीन-जाकिर हुसैन, अनीता- अनिल, कल्पना-मांगीलाल तथा संतोष- कालू ने विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया। आभार श्रीमती राम कुंवर देवदा ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *