बंजली में विकसित होगा सिटी फॉरेस्ट , शहरी बाशिंदे प्रकृति के करीब होकर सुरमई वातावरण का आनंद उठा सकेंगे

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 22 जून 2019/रतलाम शहर के बंजली क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट की परिकल्पना को आकार दिया जाएगा। जहां शहर के बाशिंदे प्रकृति के करीब आकर एक शांत एवं सुरमई वातावरण का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा पहल की गई है। उनके निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान, एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़ तथा जिला खनिज अधिकारी श्री संजय लुणावत द्वारा बंजली जाकर स्थल निरीक्षण किया गया। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

सिटी फॉरेस्ट के लिए बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया जाएगा। पाथवे तथा वाकिंग स्ट्रीट बनेंगी। गार्डन विकसित किया जाएगा।

सिटी फॉरेस्ट में बनाये जाने वाले पाथवे तथा वाकिंग स्ट्रीट में नागरिक सुबह शाम प्रकृति के बीच सेहत सुधार के लिए वाकिंग एवं जागिंग कर सकेंगे। शांत वातावरण में एकाग्र होकर प्रकृति से रूबरू हो सकेंगे। यहां बैठने के लिए बेंचे लगाई जाएंगी। रात्रि में रोशनी के लिए खूबसूरत लाईट्स भी रहेगी। सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र में छोटा सा सुंदर बगीचा और उसमें हट्स भी बनाए जाएंगे। जिससे वातावरण को दर्शनीय रूप मिलेगा। वहां पाथवे के दोनों और र्पौधे लगाए जाएंगे। आगे चलकर छोटा सा तालाब भी बनाया जाएगा। इसके अलावा अन्य जरूरी कार्य भी किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *