एक साथ निकली मां-बेटे की अंतिम यात्रा, बेटे का हुआ निधन तो पूत्र वियोग में मां ने भी ली अंतिम श्वास

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,15जून(खबरबाबा.काम)। शहर के कस्तुरबा नगर में एक परिवार के साथ ऐसी घटना घटी की सुनने वाले भी स्तब्ध रह गए। अधिवक्ता सतीश नागर की बीती रात अचानक तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया दिया। बेेेेटे को देखकर मांं को एसा सदमा लगा कि कुछ देर में ही मां का भी देहांत हो गया। परिवार और दोस्तों ने जैसे ही खबर सुनी सब निवास पहुंचे। दोनों की अंतिम यात्रा भी एकसाथ घर से निकाली गई ,जिसे देखने वाले भी भावुक हो गए।
जानकारी के अनुसार बिजली कंपनी से रिटायर्ड कर्मचारी और अधिवक्ता सतीश नागर का शुक्रवार रात निधन हो गया था। उनके निधन के बाद देर रात उनकी माता सुशीलादेवी नागर ने भी अंतिम सांस ली। इससे परिवार सहित पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। श्री नागर के पुत्र महेंद्र उस समय बड़ोदरा एवं पुत्री विजयेता गुड़गांव में थे। सूचना मिलने पर वे रतलाम पहुंचे। शाम 4.30 बजे दोनों की अंतिम यात्रा निकाली गई। मुक्ति धाम में श्री नागर को पुत्र महेंद्र तथा उनकी माता को ज्येष्ठ पुत्र सुशील नागर ने मुखाग्नि दी। इसके बाद शोकसभा में नागर समाज के डॉ. मनोहरलाल शर्मा,डॉ.प्रदीप व्यास,संजय दवे, सूर्यनारायण उपाध्याय,डॉ. विजयकृष्ण व्यास,भूपेंद्रसिंह सिसोदिया, कर्मचारी नेता एसबी श्रीवास्तव, चंद्रशेखर शर्मा, पेंशनर एसोसिएशन के श्री जोशी,अभिभाषक संघ के सचिव प्रकाश राव पंवार,पूर्व अध्यक्ष आशुतोष अवस्थी,पूर्व पार्षद पवन सोमानी,कांग्रेस नेता राजेश सक्सेना,रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व सचिव अरुण त्रिपाठी, सर्व ब्राह्मण समाज के नरेंद्र जोशी, अमरनाथ सारस्वत आदि ने श्री नागर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धान्जलि अर्पित की। संचालन विष्णुदत्त नागर ने किया।
——-

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *