बैंक के गार्ड पर हमला करने वाले तीन युवकों को पकड़ा,रात में गार्ड से बैंक की चाबी ना देने पर किया था पथराव

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
रतलाम,22जून(खबरबाबा.काम)। रात में 80 फीट रोड पर स्थित एक प्रायवेट बैंक के गार्ड से तीन बदमाशों ने बैंक की चाबी मांगी चाबी ना देने पर बदमाशों ने गार्ड पर पथराव कर उसे जख्मी करने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपनी जान बचा ली। पुलिस ने तत्परता दिखाई ओर रात में ही तीन आरोपियों को धर दबोचा।
औद्योगिक थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक 80 फीट रोड पर फिनकेयर स्माल फायनेंस बैंक है यहां पर बापु नगर निवासी अनिल पिता हीरालाल धमान गार्ड के पद पर पदस्थ है रात में करीब लगभग 12.45 बजे गार्ड अपनी डयूटी दे रहा था तभी मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक आए ओर गार्ड से बैंक की चाबी मांगी। जब उसने चाबी देने से मना किया ओर इसकी शिकायत वह मोबाइल से हेड क्वार्टर पर करने लगा तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छिनने का प्रयास किया, लेकिन गार्ड ने अपनी जान बचाकर भागा ओर कुछ दूरी पर जाकर उसने रिजनल मैनेजर नीतिन राजपूत ओर डायल 100 को सूचित किया। जब डायल 100 मोके पर पहुंची तब तक बदमाश अपनी बाईक क्रमांक एमपी 09 बीएफ 1844 को लेकर भाग निकले। प्रभारी थाना टीआई श्री सेंगर बल के साथ मोके पर पहुंचे ओर बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला ओर संदिग्धों की धरपकड शुरू की ओर पुलिस ने रात में तीन युवकों को इस मामले में धरदबोचा है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नही की है। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धारा 387 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
————————-
घर के बाहर से विद्युत मोटर चोरी
रतलाम। लक्ष्मणपुरा में अज्ञात बदमाश ने घर के बाहर रखी विद्युत मोटर को ेचुराकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। औद्योगिक थाना पुलिस के मुताबिक अज्ञात चोरो ने लक्ष्मणपुरा निवासी सुशीला पति स्व.मनोहरसिंह देवडा के घर को निशाना बनाया ओर एक विद्युत मोटर को चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में चोरी का मामला दर्ज किया है।
वहीं नामली थाना क्षेत्र मे अज्ञात चोर एक बाइक चुरा ले गए। नामली पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात पंचेड रोड निवासी सतीश पिता सुखदेव परमार के साथ घटित हुई। फरियादी सतीश ने अपनी बाईक क्रमांक एमपी 43 डीक्यू 3578 को अपने घर के बाहर खडी की थी। अज्ञात बदमाश विगत रात बाईका को चुरा ले गए। पुलिन ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
————————-
घर में घुसे चोर नगदी पर किया हाथ साफ
जावरा। बडावदा थाने के ग्राम लोद में अज्ञात बदमाशो ने एक किसान के सूनू मकान को निशाना बनाया ओर उसमें रखी नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
बडावदा थाना पुलिस के मुताबिक लोद निवासी भरत पिता भंवरलाल आंजना का परिवार विगत दिवस खेत पर गया हुआ था। दोपहर में भरत की भाभी कंचनबाई चाय बनाने के लिए घर आई तो देखा की घर का ताला टूटा था ओर घर का सामान पुरा बिखरा हुआ था। चोर गिरोह ने घर में रखे 8 हजार रूपये नगदी चुराकर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
————————-
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *