मेन रोड पर भीड़े सांड, दुकान के बाहर का पिल्लर तोड़ा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,16जून(खबरबाबा.काम)। रविवार सुबह कस्तुरबा नगर मेन रोड पर दो सांड आपस में भिड़ गए। रविवार और सुबह का समय होने कारण सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी, इस कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन भिड़ंत में एक दुकान के बाहर लगा पिल्लर जरूर टूट गया ।

देखें वीडियो –


शहर में आवारा मवेशियों के कारण पूरी समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है ।पिछले कुछ दिनों में जहां मवेशियों के कारण एक बुजुर्ग घायल हो गए और एक युवक की मौत हो चुकी है ,वहीं रविवार सुबह कस्तुरबा नगर मेन रोड पर दो सांडों की जोरदार भिड़ंत ने कुछ देर तक रास्ता जाम कर दिया। रविवार सुबह करीब 7:00 बजे मेन रोड पर यह भीड़ंत हुई। उनकी लड़ाई के दौरान सड़क पर सन्नाटा छा गया। लड़ाई के दौरान एक दुकान के बाहर लगा चैनल गेट का पिलर भी उनकी टक्कर से टूट गया।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *