मेहनत करते रहिए,सफलता कदम चूमती रहेंगी- प्रो.हाशमी, श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 125 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
रतलाम,30 जून(खबरबाबा.काम)। श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज देव स्थान न्यास ने वर्ष 2018-19 की वार्षिक परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले समाज के विद्यार्थियों का समारोह पूर्वक सम्मान किया। इस मौके पर प्रसिद्ध वक्ता, कवि, चिंतक एवं साहित्यकार प्रो.अजहर हाशमी मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज देव स्थान न्यास के अध्यक्ष रणछोडलाल व्यास ने की।
समारोह में प्रो.हाशमी ने बच्चों से कहा जिस तरह आप पौधे की तरह है, वैसे ही में रतलाम आया, तब एक पौधा ही था। मुझे शहरवासियों ने सिंचित कर इस मुकाम तक पहुँचाया है। वर्तमान में बच्चों के बीच संस्कार का बीजारोपण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेहनत का है। मनुष्य जब मेहनत का दिया जलाता है, तो माता-पिता दुआ देते है और परमात्मा की दया मिल जाती है। इसलिए मेहनत करते रहिए,सफलता कदम चूमती रहेगी। श्री हाशमी ने स्वामी रामतीर्थ की कहानी सुनाते हुए हाथों, पैरों और दिमाग के उपयोग की प्रेरणा दी।आरम्भ में न्यास के महासचिव एवं स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल तिवारी ने स्वागत भाषण दिया। संस्थापक न्यासी बीएल त्रिपाठी मंचासीन रहे। इस मौके पर स्कूल समिति को सदस्य वीरेंद्र त्रिपाठी ने शिक्षा जागृति के लिए 11 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। अतिथि स्वागत श्री तिवारी, न्यास उपाध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, न्यासी लेहरूलाल व्यास,मनोहरलाल पंड्या, अरुण त्रिपाठी, अनिल पंड्या, स्कूल समिति सदस्य राजेन्द्र पुरोहित, गौरव त्रिपाठी, संजय बोहरा, रमेश उपाध्याय सहित कैलाश व्यास, ओम प्रकाश पांडे,ललित शर्मा आदि ने किया। संचालन स्कूल प्रबंधन समिति के सह सचिव सतीश त्रिपाठी ने किया। आभार समिति उपाध्यक्ष अरुण त्रिपाठी ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *