रतलाम शहर में हरियाली के महा अभियान का शुभारंभ हुआ कलेक्टर एसपी अधिकारियों नागरिकों ने पौधारोपण किया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 30 जून 2019/शहर को हरा-भरा बनाने एवं वृक्षों से आच्छांदित करने के लिए वर्षा ऋतु के आते ही हरियाली के महा अभियान का शुभारंभ रविवार की सुबह किया गया।हरियाली- ए-रतलामकार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने अन्य जनों के साथ शहर के इंदिरा नगर साईं मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया। उनके साथ-साथ नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी,समाजसेवी डॉ. सुलोचना शर्मा, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती अर्चना झालानी, थोक व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री मनोज झालानी, लायंस क्लब के श्री गोपाल जोशी, श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव,श्रीमती प्रीति सोलंकी, श्रीमती बबीता नागर,अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान, सुश्री निशा डामोर, एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़,श्री प्रवीण कुमार फूलपगारे, सुश्री शिराली जैन,निगम आयुक्त श्री एस.के सिंह, सीएसपी श्री एम.एस. ठाकुर, होमगार्ड कमांडेंड श्री राजेंद्र सिंह खींची, अति सीईओ जिप. श्री दिनेश वर्मा आदि ने भी वृक्षारोपण में सहभागिता की।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर रतलाम नगर को हरा भरा बनाने नगर के बगीचों के सौंदर्यीकरण के लिए हरियाली-ए-रतलामकार्यक्रम आरंभ किया गया है। पूरे मानसून में सघन वृक्षारोपण का कार्य नगर में किया जाएगा। प्रयास होगा कि वर्षा के मौसम में नागरिकगण रोजाना कहीं ना कहीं वृक्षारोपण अवश्य करें। प्रत्येक रविवार को प्रशासनिक अमला भी नागरिकों के साथ वृक्षारोपण का कार्य करेगा।

रविवार की सुबह इंदिरा नगर साईं नाथ मंदिर परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पुलिस तथा प्रशासनिक अमले के साथ बड़ी संख्या में नागरिक भी उत्साह से वृक्षारोपण में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर घरों में वृक्षारोपण के लिए नागरिकों को पौधे भी वितरित किए गए।जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमर वर्धानी के साथ उनका विभागीय अमला, सहायक संचालक महिला बाल विकास सुश्री अंकिता पण्डया,श्रीमती प्रेरणा तोगडे, एहतेश्याम अंसारी, परियोजना अधिकारी जिप. श्री महेश चौबे,होमगार्ड के जवान, पुलिस जवान, पटवारी,महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग आदि शासकीय विभागों से भी बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी वृक्षारोपण में सम्मिलित हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *