केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 06 जुलाई 2019/रतलाम के केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विद्यालय परिसर में किए जाने वाले कार्यों का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री लक्ष्मण सिंह तथा सदस्य मुकेश व्यास, नितिन कलंकी, श्रीमती विजेता तोमर आदि उपस्थित थे।

बैठक के प्रारंभ में विद्यालय के वार्षिक परिणामों की जानकारी दी गई। बताया गया कि विद्यालय परिसर में इलेक्ट्रिक प्लंबिंग तथा सिविल के छोटे-छोटे कार्य किए जाना है। बाउंड्री वाल का रिनोवेशन भी किया जाना है। विद्यालय परिसर में सीसीटीवी लगे हुए हैं। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने छह अतिरिक्त सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए। विद्यालय में 250 वॉट का सोलर स्ट्रीट लाईट सिस्टम लगाया जाएगा। पोर्टेबल पी.एस सिस्टम भी खरीदा जाएगा। विद्यालय परिसर में कक्षाओं को बहुउद्देशीय बनाया जाएगा। यूपीएस सिस्टम के लिए 16बैटरी खरीदी जाएंगी। उपरोक्त सभी कार्यों के लिए बैठक में अनुमोदन किया गया। विद्यालय परिसर में स्टेज पर शेड निर्माण करवाया जाएगा। पहुंच मार्ग बनवाए जाने की जानकारी भी दी गई।

बैठक में विद्यालय परिसर में जलापूर्ति पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि ट्यूबवेल से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। नगर निगम की सप्लाई लाइन से पानी प्राप्त करने के लिए चर्चा की गई। कलेक्टर द्वारा विद्यालय प्राचार्य को आगामी समयावधि समीक्षा बैठक में उपस्थित रहकर इस मुद्दे पर चर्चा के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यालय के करीब 1 हजार छात्र-छात्राओं के परिचय पत्र बनाने के लिए भी अनुमोदन दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *