जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 12 जुलाई 2019/ मध्य प्रदेश पर्यटन द्वारा प्रदेश के बच्चों में प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के समृद्ध शाली इतिहास,परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक रंगो,कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से परिचित कराने तथा पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विगत 03 वर्षों की भांति इस वर्ष भीमध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2019का चतुर्थ आयोजन किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता2019, दो स्तरों पर संपादित होगी। प्रथम चरण – जिला स्तर पर 07 अगस्त, 2019 को तथा द्वितीय चरण – राज्य स्तर पर 05 सितम्बर, 2019 को आयोजित है। इसमें सहभागिता से बच्चों में भविष्य में पर्यटन के लिए मध्यप्रदेश के विविध क्षेत्रों के प्रति आकर्षण होगा।

जिला स्तर प्रतियोगिता आयोजन हेतु जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला पंचायत, जिला स्तर पर पर्यटन हेतु प्रमोशन/संबर्धन हेतु गठित परिषद (डी.टी.पी.सी.) डिस्ट्रिक्ट टूरिज्म प्रमोशन काऊंसिल, जिला शिक्षा अधिकारी, एवं शिक्षा विभाग से एक क्विज मास्टर के सहयोग समन्वय से यह प्रतियोगिता संपादित होगी।

जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सहभागिता पंजीयन प्रपत्र दिनांक21 जून, से 20 जुलाई, 2019 तक जिला शिक्षा अधिकारी/प्राचार्य जिला स्तर उत्कृष्ट विद्यालय/जिला टूरिज्म प्रमोशन काऊंसिल कार्यालय (कलेक्ट्रेट) में जमा करना होगा।

प्रतियोगिता हेतु क्विज के दोनों चरण हेतु प्रश्न म.प्र. के पर्यटन एवं पर्यटन से संबंधित परिक्षेत्र, कला, संवर्धन, अध्यात्म, प्राकतिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से संबंधित होगें।प्रथम चरण में चयनित 06 टीमों के मध्य द्वितीय चरण में आडियो विजुअल/मल्टीमिडिया आधारित क्विज होगा। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी विद्यालय, राज्य स्तर पर सहभागिता करती है।

प्रत्येक जिले के प्रथम 3 विजेता टीमों को02 रात्रि 03 दिन तथा 3 उपविजेता टीम को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 01 रात्रि 02 दिन ठहरने हेतु कूपन प्रदाय किया जायेगा। संबधित पर्यटन स्थल तक लाना. ले-जाना, भोजन, रुकना,स्थानीय भ्रमण आदि का व्यय मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड वहन करता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *