दोबारा केंद्रीय मंत्री बन रतलाम आए गेहलोत का काश्यप ने किया स्वागत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
रतलाम 7 जुलाई 2019। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत का केन्द्र सरकार में दोबारा मंत्री बनने के बाद पहली बार रतलाम आगमन पर सर्किट हाऊस में आत्मीय स्वागत किया गया।
विधायक काश्यप ने श्री गेहलोत का स्वागत करते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में रतलाम के विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने भी श्री गेहलोत की अगवानी कर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गेहलोत, महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, मण्डल अध्यक्ष रमेश बदलानी, जयवंत कोठारी, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पार्षद दल नेता प्रेम उपाध्याय सहित पार्टी व मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *