सड़को का निर्माण करने वाले विभाग सुनिश्चित करें कि किसानों के खेतों में जलभराव नहीं हो कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में दिए निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम 09जुलाई 2019/ जारी वर्षा के मौसम में किसानों के खेतों में जलभराव नहीं हो इसके लिए जरूरी है कि सड़क निर्माण करने वाले विभिन्न विभाग अपनी सड़कों के दोनों किनारों का नियोजित ढंग से प्रबंधन करते हुए खेतों में जलभराव को रोके। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग,परियोजना क्रियान्वयन इकाई तथा मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान, सुश्री निशा डामोर तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में आगामी 11 जुलाई को रतलाम के बरबड़ में आयोजित होने वाले दिव्यांग जोड़ों के विवाह आयोजन की समीक्षा भी कलेक्टर द्वारा की गई। सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए कि चिन्हांकित दिव्यांग जोड़े विवाह स्थल पर लाने ले जाने के इंतजाम सुनिश्चित करें। आयोजन स्थल पर अस्थाई टॉयलेट बनाने के निर्देश भी दिए। सीएमएचओ को चिकित्सा दल सहित एंबुलेंस की तैनाती के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी जोड़ा अपात्र नहीं हो, उनकी आयु भी शासन द्वारा निर्धारित सीमा में हो। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों की सूची को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। जुलाई माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों से दी जाने वाली राशन सामग्री के लिए पात्र परिवारों में से किसी एक सदस्य का आधार नंबर होना आवश्यक होने की दृष्टि से कलेक्टर द्वारा तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। जनगणना 2021 की तैयारियों के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर द्वारा नवीन नगर समूह तथा बाह्य वृद्धि की जानकारी मानचित्र में अपडेट करके भेजने के निर्देश दिए गए। हाईवे की सड़क के लिए अधिग्रहित की गई भूमियों का मुआवजा संबंधित परिवारों को देने के लिए कलेक्टर द्वारा सैलाना एसडीएम को निर्देशित किया गया कि मुआवजा राशि के एसेसमेंट के साथ ही संबंधित परिवारों को पत्र जारी करें। शासन के नियमानुसार किसान को अधिकाधिक मुआवजा राशि मिले यह सुनिश्चित करें। बैठक में सीएम हेल्पलाईन तथा लोक सेवा ग्यारण्टी की भी समीक्षा की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *