इंदौर : पंचायत सचिव के यहां लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई,इतनी संपत्ति का खुलासा..

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

इंदौर,22नवम्बर2019। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को देपालपुर पंचायत के सचिव योगेश दुबे के घर अचानक छापा मारा।
मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर लोकायुक्त की टीम पंचायत सचिव योगेश दुबे के घर सुबह करीब 5:30 बजे पहुंची और सर्चिंग शुरू की। खबर लिखे जाने तक पंचायत सचिव के घर पर छापे का कार्रवाई जारी थी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक देपालपुर जनपद के ग्राम पंचायत अत्याना पदस्थ सचिव योगेश दुबे की जमीन जायदाद, संपत्ति और बैंक खातों के बारे में लोकायुक्त पुलिस जानकारी जुटा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव के पास अब तक तीन मकान, जमीन, नगदी सहित अन्य सामग्री की जानकारी मिली है। लोकायुक्त डीएसपी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया अब तक छापे में करीब 15 तोला सोना, 4 लाख 16 हजार रुपए नकद, 2 मकान, देपालपुर में साढ़े 3 बीघा जमीन पाई गई है, जो उसकी आय से कहीं ज्यादा है।
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक 1997 से नौकरी में आए योगेश दुबे की आय अब तक 20 लाख होनी चाहिए थी, जबकि कार्रवाई के महज 2 घंटे में ही इनके पास अब तक करीब 2 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हो चुका है और आगे की जांच और संपत्ति के बारे में जानकारी मिल सकती है। फिलहाल कार्रवाई चल रही है और संपत्ति का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *