इंदौर :बाघों के बाड़े में कूदने जा रहा था युवक, कर्मचारियों ने बचाया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

इंदौर, 22 नवम्बर2019/ इंदौर में कमला नेहरू चिड़ियाघर में 43 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बाघों के बाड़े में कूदने की कोशिश की। हालांकि, चिड़ियाघर कर्मचारियों की सतर्कता के चलते उसकी जान बचा ली गई।
चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि यह व्यक्ति बाघों के बाड़े की करीब 25 फुट ऊंची जाली पर चढ़कर इसमें कूदने की कोशिश कर रहा था। तभी वहां काम कर रहे माली और सुरक्षा कर्मियों की उस पर नजर पड़ी और उन्होंने उसके पैर पकड़कर उसे जाली से नीचे उतारा।
यादव के मुताबिक यह व्यक्ति चिड़ियाघर के जिस बाड़े में कूदने वाला था, उसमें एक मादा और दो नर बाघ चक्कर काट रहे थे। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को पकड़कर संयोगितागंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े जाने पर उसने खुद को कर्ज से परेशान बताया। वह कह रहा था कि पिछले एक महीने से उसके मन में आत्महत्या के ख्याल चल रहे थे।
इस बीच, संयोगितागंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति पहली नजर में वह मानसिक तौर पर परेशान लग रहा है। उन्होंने बताया कि संदेह है कि घटना के वक्त झाला किसी नशे के प्रभाव में था। उससे पूछताछ के साथ घटना की जांच जारी है।
(साभार-अमर उजाला)
फोटो-सांकेतिक

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *