कलेक्टर-एसपी पुलिसबल के साथ निकले शहर की सड़कों पर, निकाला फ्लैग मार्च, जिले में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम, ड्रोन से भी निगरानी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,9 नवम्बर(खबरबाबा.काम)। अयोध्या मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले के बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने कानुन-व्यवस्था की दृष्टि से पुरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला। प्रशासन पुरी तरह अलर्ट है और जिले में पुरी तरह शांति व्यवस्था बनी हुई है।

रतलाम में बाजार आम दिनों की तरह खुले है और सभी स्थानों पर सामान्य आवाजाही बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से जिले भर में प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है जो हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। फैसले के तत्काल बाद रतलाम कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ वाहनों और पैदल घुमकर शहर में मार्च किया और स्थिति का जायजा लिया।

शहर में सुरक्षा दस्ते निगरानी कर रहे है। पहली बार शहर में ड्रोन की मदद से भी कड़ी निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है तो हर थाना क्षेत्र में पुलिस की टीमें लगातार मार्च कर रही है।
बाइट-कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान


बाइट-एसपी गौरव तिवारी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *