खाद्य एवं औषधि प्रशासन दल द्वारा मावा दुकानों का निरीक्षण

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 27 नवम्बर 2019/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन के दल द्वारा 27 नवम्बर को चांदनीचौक स्थित मावा व्यवसायियों की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर 3 नमूने मावा लूज के जांच हेतु लिए गए।
दल द्वारा चांदनीचौक स्थित बडा मामाजी मावा वाला की दुकान से 1 नमूना मावा लूज, मोतीलाल ईश्वरलाल मावा वाला की दुकान से 1 नमूना मावा लूज तथा राजेन्द्र मावा भण्डार की दुकान से 1 नमूना मावा लूज (कुल तीन नमूना मावा लूज) जांच हेतु लिए गए, जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। निरीक्षण दल में श्री यशवन्त कुमार शर्मा, श्रीमती प्रीति मण्डोरिया तथा श्रीमती ज्योति बघेल शामिल थे। इस प्रकार की कार्यवाही एवं नमूना संग्रहण का कार्य रतलाम, रतलाम ग्रामीण, जावरा, आलोट एवं सैलाना में निरन्तर जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *