जिला योजना समिति की बैठक प्रभारी मंत्री सचिन यादव की अध्यक्षता में 19 नवंबर को

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 13 नवम्बर 2019/ जिला योजना समिति की बैठक आगामी 19 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे आयोजित की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होने वाली बैठक की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव करेंगे।
बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास, नगर निगम, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना तथा लोक निर्माण विभागों की समीक्षा की जाएगी। खासतौर पर रबि फसल की तैयारी कृषि उपार्जन एवं एनएफएसए सत्यापन अभियान, वनाधिकार दावों का सत्यापन, विभागीय महत्वपूर्ण योजनाओं, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास जैसे विषयों पर समीक्षा में चर्चा की जाएगी।
(फोटो-फाइल)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *