जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संविधान दिवस मनाया गया

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम 26 नवम्बर 2019/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री शोभा पोरवाल के मार्गदर्शन में 26 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे प्रधान न्यायाधीश महोदय कुटुम्ब न्यायालय श्री ए.के. भाटीया एवं विशेष न्यायाधीश श्री दीपक गुप्ता तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विष्णु कुमार सोनी द्वारा जिला अभिभाषक संघ के सभाकक्ष में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर मल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर संविधान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अंकिता प्लास द्वारा भारत के संविधान की उद्धेशिका का पाठन करवाया गया। उपस्थित सभी द्वारा उद्धेशिका को एक स्वर में दोहराया गया। संविधान विधि के शासन का आधार है। यह समस्त विधियों का शीर्ष स्त्रौत हैं, स्वतंत्रता प्राप्ति पश्चात् भारत के संविधान निर्माण हेतु संविधान सभा का गठन किया गया था। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। यद्यपि इसके कुछ प्रावधान 26 नवम्बर 1949 को ही प्रभावशील हो गये थे। संविधान में भारत देश को एक प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराजय घोषित् किया गया है। यह देश के नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक तथा राजनितिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व सुनिश्चित करता है।
चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री तरूणसिंह ने संबोधन में भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक कर्तव्यों के बारे में उदाहरणों सहित बताया कि देश के प्रत्येक नागरिक को मौलिक कर्तव्य की आवश्यकता है। हम अधिकारों को ऊपर रखते हुए कर्तव्यों को नजर अंदाज कर रहे है। श्री तरूणसिंह द्वारा उपस्थित सभी श्रोतागणों को मूल कर्तव्यों की शपथ दिलवाई गई। सभी के द्वारा शपथ दोहराई गई। कार्यक्रम के समापन में राष्ट्रगान गाया एवं श्री विष्णु सोनी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र कुमार दक्षणि, श्री व्ही.के. श्रीवास्तव, श्री जयप्रकाशसिंह अपर जिला न्यायाधीशगण, श्री डी.आर. कुमरे सी.जे.एम., श्री अमित भूरिया, अंजयसिंह श्री अजय रामावत, श्री अतुल यादव, श्री विजय चैहान, श्रीमती संचिता भद्कारिया, श्रीमती प्रियंका मालपानी, श्रीमती पल्लवी, श्रीमती बबिता प्रजापत, सुश्री मिताली पाठक, सुश्री अनुराधा गौतम आदि न्यायाधीशगण, अभिभाषकगण, पैरालीगल वालेंटियर्स जिला न्यायालय स्टाफ, विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम के अतिरिक्त तहसील विधिक सेवा समिति जावरा में अपर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति राजीव कुमार पाल की अध्यक्षता में, सैलाना में व्यवहार न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्रीमती सपना भारती कतरोलिया की अध्यक्षता में तथा आलोट में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तहसील विधिक सेवा समिति श्री वंदन मेहता आलोट की अध्यक्षता में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संविधान दिवस पर शपथ दिलाई गई

रतलाम 26 नवम्बर 2019/ मंगलवार 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष में अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *