बांगरोद में आप की सरकार आपके द्वार शिविर कल 15 नवंबर को , प्रभारी मंत्री होंगे सम्मिलित

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 14 नवम्बर 2019/‘‘आपकी सरकार आपके द्वार’’ शिविर 15 नवंबर को जिले की रतलाम जनपद के ग्राम बांगरोद में आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव भी सम्मिलित होंगे। शिविर में सम्मिलित होने के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी सहित जिला अधिकारी 15 नवंबर की प्रातः बस से पहुंचेंगे।

‘‘आपकी सरकार आपके द्वार’’ शिविर में जन सामान्य की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शासकीय योजनाओं के लाभ वितरण होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *