रतलाम: आधे दाम में स्वर्ण आभूषण देने का झांसा देकर युवक को लाखों रुपए से ठगा, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,27नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले में ताल के समीप राजस्थान के एक व्यक्ति को दो बदमाशों ने आधे दाम में सोने के आभूषण देने का झांसा दिया और ठग लिया। पुलिस ने इस मामले में धोखाधडी का मामला दर्ज कर लिया है।
ताल थाना पुलिस सूत्रो के मुताबिक राजस्थान के प्रतापपुर थाना गढी बांसवाडा निवासी रिलेश पिता ब्रजेशचंद्र पांचाल को पंथ पिपलोदा के दो लोगो ने मोबाइल पर सोना आधी कीमत में देने का झांसा दिया ओर विगत दिवस ताल के दक्षिण दिशा में 7 किलोमीटर दूर एक स्थान पर बुलाया। आरोपियों ने उसे सोने के आभूषण जिसमें रूद्राक्ष माला सवा दो तोले की दिखाई। वहां पर इनकी बात 6 लाख रूपयें में आभूषण देने की हुई ओर फरियादी ने नगदी भी दे दी। बाद में आरोपियो ने उसे आभूषण देने से मना कर दिया और धमकाया। लेनदेन की बात को फरियादी ने अपने मोबाइल में रिकार्ड कर ली थी। पीडित भागकर ताल थाने पहुंचा जहां पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। ताल थाना पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर दो आरोपियो के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *