रतलाम: उधारी के रुपए के विवाद में आधी रात को किया हमला, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,18नवम्बर(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत 80 फीट रोड पर चौकीदारी कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगो पर रूपये की लेनदेन को लेकर बीती रात तीन लोगो द्वारा हमला किया गया। हमले में चौकीदार के परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए जिन्हे शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 12 बजे की है। सज्जन मिल की चाल निवासी जगदीश पिता हिन्दूजी 80 फीट रोड स्थित एक प्लाट पर चौकीदारी का काम करते है। रात में उनका लडका सुभाष ओर वासुदेव चौकीदारी कर रहे थे। सुभाष राजस्व कालोनी निवासी लखन ओर कालू में 2 हजार रूपये मांग रहा था। इसी रूपये की लेनदेन को लेकर विगत दिवस भी सुभाष को धमकाया गया था। रात में लखन, भय्यु ओर मोहित नामक युवक 80 फीट रोड स्थित प्लाट पर गए ओर सुभाष पर हमला किया, वहीं बीच बचाव करने गया उसका बडे भाई के साथ भी लाठियों से मारपीट की। जब वासुदेव अपने पिता जगदीश को सज्जन मिल की चाल पर उठाने गया तो वहां पर भी आरोपी पहुंच गए ओर वासुदेव के पिता जगदीश के साथ भी मारपीट की, जिसमें तीनों पिता पुत्र घायल हो गए। घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मारपीट में मोहित निवासी नयागांव को भी चोट लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल वासुदेव ने बताया कि आरोपियों ने घर पर रखे आटो रिक्शा में तोडफोड कर नुकसान किया ओर जान से मारने की धमकी दी। औद्योगिक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *