रतलाम: गैरेज में पांचवी बार चोरी की वारदात, 18 हजार रुपए उड़ाए

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
रतलाम,15नवम्बर(खबरबाबा.काम)। सैलाना रोड स्थित एक गैरेज पर अज्ञात चोरो ने एक साल में अभी तक पांचवी बार निशाना बना दिया। इस बार चोरो ने इतना शातिरपना दिखाया कि गैरेज संचालक ने ट्रेक्टर सुधारने की राशि मंदिर में रखवाई तभी पलक झपकते ही वहां से राशि गायब हो गई। पुलिस इस मामले में संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।
सुयोग परिसर निवासी कृष्णपालसिंह सिसोदिया का बरबड रोड पर ट्रेक्टर सुधारने का गैरेज है। उसने बताया कि खेडी दिवेल निवासी बिहारीलाल धाकड के घर पर जाकर ट्रेक्टर सुधारा था। उसकी राशि देने के लिए वह 18 हजार रूपये लेकर आया था। कृष्णपालसिंह के हाथ आईल में खराब थे ,इसलिए उन्होने 18 हजार रूपये बिहारीलाल को गैरेज के मंदिर में रखने को कहा और कृष्णपालसिंह ने बिहारीलाल को चाय पिलाकर रवाना किया। बाद में जब वह हाथ धोकर रूपये लेने लगा तो पता चला कि वहां से 18 हजार रूपये गायब हो गए थे। जिसकी शिकायत फरियादी ने औद्योगिक थाने में दर्ज करवाई। गौरतलब है कि इसी गैरेज पर जून माह में दो बार, अगस्त में 2 बार चोरिया हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
————-
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *