रतलाम जिले के समाचार: बाईक में टक्कर , हादसे में एक की मौत, चार घायल। सूदखोरी के मामले में पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read

रतलाम,14नवम्बर(खबरबाबा.काम)। धोलावाढ खेडी के समीप दो बाईक आपस में भिड गई।हादसे में एक की मोत हो गई, वहीं चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए ।जिन्हे शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धोलावाढ क्षेत्र में खेडी के समीप कल दो बाईके आपस में जा भिडी। हादसा इतना जबरजस्त था कि बाईक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई ,वहीं चार लोग घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक ग्राम बाईडी निवासी प्रकाश पिता मांगु उम्र 21 वर्ष अपने छोटे भाई चंपालाल,बहन लक्ष्मी के साथ आ रहे थे तभी सामने से आ रही बाईक चालक बद्री पिता कालू निवासी सांवरिया रूंडी ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में बद्री के अलावा उसकी बाईक पर बेठे मोहन पिता कांजी निवासी मोरिया तथा दूसरी बाईक पर सवार चंपालाल पिता मांगू ओर उसकी बहन लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं प्रकाश पिता मांगू की हादसे में मौत हो गई। रावटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूदखोरो के खिलाफ पुलिस का शिंकजा
रतलाम। शहर में सूदखोरी की वारदात के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है। पुलिस ने हाल ही में चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया था उसके बाद पुलिस ने तीन अन्य लोगो के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि सूदखोरो की धमकी के कारण शुभम नामक व्यक्ति की मां ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में चार सूदखोरो के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने फिर एक मामला दर्ज किया है। औद्योगिक थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक ढिकवा निवासी शीतल कुमार पिता रमेशचंद्र शर्मा ने जवाहर नगर निवासी योगेश, शक्ति नगर निवासी नवीन तथा न्यू ग्लोबस निवासी विजय के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फरियादी का आरोप है कि उसने इन सूदखोरो से कुछ राशि ली थी उनमें से अधिकांश राशि लोटा दी थी। उसके बावजूद भी ब्याज की मोटी राशि जोडकर उसे ओर रूपयों की मांग की जा रही है। परेशान होकर फरियादी ने पुलिस की शरण ली ओर पुलिस ने तीनों सूदखोरो के खिलाफ धारा 384, 506, 507 तथा 3/4 ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विद्युत मोटर ओर बाईक चोरी
रतलाम। जिले में चोर गिरोह का आतंक इतना छाया है कि वे विद्युत उपकरणों के अलावा बाईक आदि को भी चुराने में अपनी सक्रियता दिखा रहे है। जिले में अज्ञात चोरो ने एक स्थान से विद्युत मोटर तो दूसरे स्थान से बाइक चुरा ले गए। ताल थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरो ने ग्राम असावता निवासी दुलेसिंह पिता नागुसिंह गुर्जर के कुए को निशाना बनाया। अज्ञात चोरो ने विगत दिवस उनके खेत पर रखी विद्युत मोटर को चुरा ले गए। वहीं चोरो ने रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में बाईक चोरी की वारदात को अंंजाम दिया। पावर हाउस रोड निवासी विशाल पिता सज्जनलाल पोरवाल ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि अज्ञात चोर उनकी बाईक के अलावा पडोसी संजय कुमार की बाइक को घर के बाहर से चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *