रतलाम: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश अनुसार जिले के लिए तैयार होगी पर्यावरण योजना, कलेक्टर ने चार दिवस में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 19 नवम्बर (खबरबाबा. काम) / जिला पर्यावरण योजना तैयार करने के लिए एक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को संपन्न हुई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों अनुसार मॉडल प्रपत्र की पूर्ति आगामी चार दिवस में कर जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।

बैठक में बताया गया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश अनुसार जिले में कचरा प्रबंधन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, जल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण, बायोमेडिकल वेस्ट कंट्रोल आदि बिंदुओं पर जिला पर्यावरण योजना तैयार की जाना है जिसमें संबंधित विभागों खासतौर पर नगर निगम जिले की नगर पंचायतों, स्वास्थ्य तथा पशु चिकित्सा विभाग एवं जल संसाधन विभागों को कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि आगामी चार दिवसों में निर्धारित मॉडल प्रपत्र की पूर्ति करके प्रस्तुत करें। बैठक में उपस्थित उज्जैन प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय के मुख्य रसायनज्ञ डॉ. एस.के. श्रृंगी ने बताया कि जिलों से पर्यावरण योजना तैयार होकर आगामी 30 नवंबर तक राज्य स्तर पर जाएगी। इसके पश्चात राज्य की पर्यावरण योजना आगामी 15 दिसंबर तक नई दिल्ली पहुंचाई जाएगी। बैठक में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिला पर्यावरण योजना के बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *