रतलाम: फिर हुई ट्रक कंटिग की वारदात, शिकायत पर पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,29 नवम्बर(खबरबाबा.काम)। ट्रकों से सामान चुराने वाले गिरोह ने फिर ट्रक कटिंग की एक वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश ट्रक से जिलेट गार्ड के आठ-दस बक्से चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।
बिहार के गढ़पुरा थाने के गांव हरखपुरा रहवासी लक्ष्मी पिता उपेन्द्र यादव सामान लदान का ट्रक लेकर जा रहा था कि 24 नवंबर की रात को तकरीबन आठ बजे के लगभग वह रतलाम के घटलाब्रिज से होकर गुजरा कि इसी दरम्यान ट्रक कटिंग करने वाले बदमाशों ने अपना कमाल दिखा दिया। यादव के मुताबिक घटला ब्रिज के पास अज्ञात बदमाशों ने ट्रक का गेट खोलकर उसमें लदान कर रखे बक्से चुरा लिए। चार दिन बाद उसमें ट्रक में लदान किया सामान चोरी होने का पता चला वैसे ही उसने रतलाम औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। फरियादी का आरोप हैं कि चलते ट्रक का दरवाजा खोलकर अज्ञात बदमाश लोड किए जिलेट गार्ड के आठ-दस बक्से चुरा ले गए। फरियादी ट्रक चालक होने से चोरी गए माल की कीमत नहीं बता पाया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला धारा 379 के तहत दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *