रतलाम: युवक से 25 हजार रुपए और सोने की अंगूठी छिनी, ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए के लिए बनाया दबाव, प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,29 नवम्बर (खबरबाबा. काम) । एक महिला सहित चार लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से एक युवक से 25 हजार व सोने की अंगूठी तो छिन ली ,साथ ही उसे ब्लेकमेल कर 20 लाख रुपये के दबाव भी बनाने लगे। युवक ने पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत की । पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
पीड़ित जवाहर नगर जावरा का पवन नामक युवक है। युवक का आरोप हैं कि 24 नवंबर की दोपहर को बिरियाखेड़ी में ईंट भट्टे पर उसके साथ एक महिला व तीन अन्य बदमाशों ने योजना बनाकर षडय़ंत्रपूर्वक हाथ में पहनी पांच ग्राम वजनी सोने की अंगूठी सहित 25 हजार रुपए छिन लिए और ब्लेकमेल कर बदनाम करने की बात कहते हुए उस पर 20 लाख रुपए देने का दबाव बनाने लगे। युवक इन लोगों के दवाब में आता उसके पहले ही वह सुझबूझ से काम लेकर पुलिस थाने पहुंच गया और पुलिस को सारा घटनाक्रम बताते हुए मामला दर्ज कराया।
बहरहाल, पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र ने फरियादी की रिपोर्ट पर तीन चार लोगों के खिलाफ 394, 120 बी भादवि में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *