नई दिल्ली, 14दिसम्बर2019/कांग्रेस पार्टी ने आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आज दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली की.
इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस रैली में हिस्सा लेने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचे. रैली में प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ करारा हमला बोला.
कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में की रैली, कैन्द्र सरकार के खिलाफ करारा हमला बोला
Leave a Comment



