जबलपुर ,13दिसम्बर2019/ जबलपुर पुलिस ने 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार कर लूट की 08 घटनाओं का खुलासा किया है. आरोपियों से छीनी गई 07 सोने की चैन, 01 मंगल सूत्र, घटना में प्रयुक्त 3 मोटर साईकिल एवं 6 मोबाईल जप्त किए गए है.
शहर मे हो रही लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक जबलपुर अमित सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियो की पतासाजी एवं लूट के मशरूका की बरामदगी हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को आदेशित किया गया है । आदेश के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेश त्रिपाठी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली दीपक मिश्रा, थाना प्रभारी मदनमहल संदीप अयाची के नेतृत्व मे टीम गठित की गई.टीम के द्वारा लगातार पतासाजी की गई । पतासाजी के दौरान दिनांक 13.12.19 को लूट मे आये हुये व्यक्तियो को पकडा गया जिन्होने अपना नाम निरंजन पिता ज्ञानीराम उम्र 20 साल निवासी जिला सिवनी, राजेन्द्र पिता शिवलाल उम्र 19 साल निवासी जिला कटनी, सूरज पिता जयानन्द उम्र 21 साल निवासी जिला जबलपुर बताए. ऐरोप्लेन को थाना मदनमहल मे लाकर पुछताछ की गई, जो पिछले एक वर्ष से थाना मदनमहल थाना केंट, लार्डगंज, रांझी, कोतवाली क्षेत्र में आने जाने वाली महिलाओं का पीछा कर गले से चैन एवं मंगल सूत्र लूट करना स्वीकार किये. उक्त सभी पंजीबद्ध अपराधो मे लूटे गये सोने की चैन एवं मंगलसूत्र कीमती करीब दो लाख रूपये एवं लूट मे प्रयुक्त 03 मोटर साईकलें जप्त की गई है. पकडे गये आरोपियो का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पुछताछ की जा रही है ,जिनसे और भी लूट का खुलासा होने की सम्भावना है.
तरीका अपराध
पकडे गये आरोपी शहर मे घुम कर अकेली जा रही महिला की रैकी कर मोटर साईकल से पीछा करते थे एवं मौका पाकर उनके गले से सोने के चैन, मंगलसूत्र छीनकर आपस मे बांट लेते थे ।
उल्लेखनीय भूमिका –
आरोपियो की पतारसी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी थाना मदनमहल संदीप अयाची,थाना मदन महल के उनि सी.एल. पटेल, उनि नितिन पाण्डेय तथा पीएसआई प्रमोद सिंह चैकी प्रभारी यादव कालोनी एवं प्र.आर. रमाकांत मिश्रा, प्रशांत शोलंकी,, आरक्षक शिवशंकर द्विवेदी, अमीर चंद्र यादव, सफीक खान, रामलाल, मनीष की सराहनीय भूमिका रही. पुलिस अधीक्षक जबलपुर अमित सिंह (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरुस्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की है.
जबलपुर: लूट की 8 घटनाओं का खुलासा, तीन शातिर लूटेरें गिरफ्तार,लूट का माल बरामद
Leave a Comment



